राज्य के परिवहन मंत्री नवप्रभात के इकलौते बेटे बंकिम शर्मा का दो दिन पहले निधन हो गया था। शुक्रवार की दोपहर परिवहन मंत्री परिवार के साथ बेटे की अस्थियां लेकर मुनिकीरेती, शत्रुघ्नघाट पहुंचे। नम आंखों से परिवार के सदस्यों ने मोक्षदायिनी गंगा में बंकिम की अस्थियां विसर्जित की।
पंडित वेदप्रकाश शास्त्री ने विधिविधान और मंत्रोच्चारण के साथ गंगाघाट पर पूजा-अर्चना की। गमगीन माहौल में मौजूद लोगों ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बधाया। पति, भाई, बेटे के जाने के गम में बदहवास पत्नी शालू, बहन वाणी, बुआ अमीता, पिता नवप्रभात को देख घाट पर मौजूद लोगों की आंखें छलक आई। काबीना मंत्री, दिवंगत पुत्र की पत्नी शालू के साथ दर्शन महाविद्यालय मुनिकीरेती गंगाघाट से राफ्ट के जरिये बीच गंगा में जाकर बेटे की अस्थियां विसर्जित की।
मौके पर नगरपालिका मुनिकीरती अध्यक्ष शिवमूर्ति कंडवाल, नगर पालिका ऋषिकेश अध्यक्ष दीप शर्मा, हिमालयन यूनिवर्सिटी कुलपति विजय धस्माना, दर्जाधारी मंत्री विजय सारस्वत, विनय सारस्वत, राजपाल खरोला, मदन मोहन शर्मा, बचन पोखरियाल, विक्रम सिंह, अजीत चौधरी, मथुरादत्त जोशी, मानवेंद्र, विकास शर्मा, नीरज अग्रवाल, अश्विनी, गोविंद रावत, राधा रमोला, रमेश उनियाल आदि मौजूद थे।