फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: लाखों की सोलर फेंसिंग हुई क्षतिग्रस्त

Sun, 12 Jul 2026 01:30 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
थानो वन रेंज के अंतर्गत भोगपुर क्षेत्र में जाखन नदी किनारे लगाई गई सोलर फेंसिंग कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई है। रखरखाव के अभाव में फेंसिंग पर घास और बेल चढ़ गई हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि घास और बेल आदि चढ़ने से फेंसिंग में करंट नहीं दौड़ रहा है, जिससे वन्य जीव कभी भी आसानी से आबादी क्षेत्रों में घुस सकते हैं। क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला द्वारा ग्रामीणों की मांग पर लाखों खर्च करके नागाघेर, रानीपोखरी से लेकर भोगपुर से आगे तक सोलर फेंसिंग लगाई गई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि सोलर फेंसिंग कुछ दिन तो ठीक चली लेकिन अब फेंसिंग कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो चुकी है। वहीं तारों पर घास आदि चढ़ने से करंट दौड़ना बंद हो गया है, जिससे कभी भी कोई वन्य जीव आबादी क्षेत्रों में घुसकर नुकसान पहुंचा सकते हैं। स्थानीय निवासी सुधीर जोशी ने कहा कि रखरखाव के अभाव में फेंसिंग शोपीस बनकर रह गई है। वन विभाग द्वारा सोलर फेंसिंग को लोगों के खेतों की तरफ लगाना चाहिए था। लेकिन फेंसिंग को जंगल की तरफ लगाया गया है।फेंसिंग में करंट नहीं होने से बसंतपुर, दाबड़ा, सैनिक बस्ती आदि गांवों में वन्य जीवों का खतरा काफी बढ़ गया है। सुभाष रावत ने कहा कि सरकार ने लाखों रुपये खर्च करके लोगों की और फसलों की सुरक्षा के लिए फेंसिंग लगाई थी। लेकिन ठीक से रखरखाव नहीं होने से फेंसिंग शोपीस बनकर रह गई है। फेंसिंग में पांच की जगह एक लड़ी लगाई गई है। संबंधित ठेकेदार को कई बार खेतों की तरफ फेंसिंग लगाने को कहा गया था लेकिन ठेकेदार और वनकर्मियों ने उनकी बात नहीं सुनी। उन्होंने वन विभाग से रखरखाव और घास, झाड़ियां और बेल आदि हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें