फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माटी का वरदान मानवता के लिए अन्नदान: स्वामी चिदानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
गांधीवादी विचारक पद्मश्री इंद्रा उदायन अपने विद्यार्थियों के साथ परमार्थ निकेतन पहुंचे। उन्होंने परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बाली, इंडोनेशिया की संस्कृति, गुरुकुल शिक्षण पद्धति और योग के प्रसार-प्रचार के विषय पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान स्वामी चिदानंद ने पद्मश्री इंद्रा उदायन को रुद्राक्ष का पौधा भेंटकर उनका अभिनंदन किया।
विज्ञापन

स्वामी चिदानंद ने विश्व मृदा दिवस पर कहा कि जैविक खेती आर्गेनिक फार्मिंग के माध्यम से भी मिट्टी को स्वस्थ बनाए रखा जा सकता है। मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बचाए रखने के लिए कृषि के माध्यम से फसल चक्र, हरी खाद, कंपोस्ट आदि का प्रयोग जरूरी है। इससे पानी की गुणवत्ता में सुधार होगा, ऊर्जा की बचत होगी तथा जैव विविधता बनी रहेगी। मिट्टी के स्वास्थ्य के लिए हमें स्थायी विकल्प खोजने होंगे। इसके लिए सिंगल यूज प्लास्टिक के उत्पादन और उपयोग को पूर्ण रूप से बंद करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें