फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: स्मैक तस्करी का सरगना बरेली से हुआ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डोईवाला। क्षेत्र में नशीले पदार्थों को बेचने वाले तस्कर को कोतवाली पुलिस ने बरेली उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए एक साल से फरार चल रहा था।
विज्ञापन

बरेली (उत्तरप्रदेश) से स्मैक लेकर क्षेत्र में कारोबार करने वाला नशा तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस ने 18 मई 2024 को कुड़कावाला बस्ती के समीप चेकिंग के दौरान ताहिरा निवासी नई बस्ती कुड़कावाला को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने बताया था कि जकरूदीन निवासी मजनूपर कामुवा, जिला बरेली क्षेत्र में स्मैक सप्लाई करता है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर नशा तस्कर को गिरफ्तार करने के प्रयास शुरू किए। आरोपी ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा देता था। मुखबिर की सूचना से पता चला कि इन दिनों बरेली में रहकर स्मैक का धंधा कर रहा है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राणा ने बताया कि सूचना के आधार पर बरेली पहुंचकर आरोपी जकरूदीन को झुमका चौक बरेली उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें