आईएसबीटी परिसर में कोविड सैंपल लेतीं स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : RISHIKESH
मुनिकीरेती क्षेत्र में रविवार को छह कोरोना पॉजिटिव केस मिले। फकोट ब्लॉक के स्वास्थ्य प्रभारी डॉ. जगदीश जोशी ने बताया कि मुनिकीरेती, ढालवाला, तपोवन क्षेत्र से छह कोरोना पॉजिटिव मिले। जिन्हें ऋषिलोक कोविड केयर सेंटर में आईसोलेट कर दिया गया है। वहीं, आईएसबीटी परिसर में रविवार को 73 यात्रियों के कोविड-19 के आरटीपीसीआर सैंपल लिए गए। जिन्हें जांच के लिए देहरादून लैब भेजा गया है। लैब टेक्नीशियन भूपेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को स्थानीय प्रशासन के निर्देश पर आईएसबीटी परिसर में कोविड-19 के सैंपल लिए गए।