डबल आर्म्स लाइट और डिवाइडर का निरीक्षण करतीं मेयर अनिता ममगाईं।
- फोटो : RISHIKESH
मेयर अनिता ममगाईं ने देहरादून रोड पर बन रहे डिवाइडर और डबल आर्म्स लाइटों का निरीक्षण किया। मेयर ने कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों से जानकारी हासिल की। मेयर ने कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने को कहा। उन्होंने कहा कि काम की जांच कराने के बाद ही ठेेकेदार की पेमेंट की जाएगी। काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डिवाइडर के दोनों छोरों पर दरार आने और बिजली के खंभे लगाने के कार्य में मेयर ने सहायक अभियंता आनंद मिश्रवाण को गुणवत्ता का ध्यान रखने को कहा। इस दौरान तरुण लखेड़ा, पार्षद विजय बडोनी, पार्षद मनीष शर्मा, पंकज शर्मा, राजपाल ठाकुर, गौरव कैंथोला, परीक्षित मेहरा, एकांत गोयल मौजूद रहे।