फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश:12 अक्तूबर को होगा सिंगटाली मोटरपुल का भूमि पूजन, 500 से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद

Thu, 08 Oct 2026 11:01 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

सिंगटाली मोटरपुल का निर्माण 4 जून 2026 से शुरू हुआ है और परियोजना को 31 अक्टूबर 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
सिंगटाली में इस स्थान पर बनेगा मोटरपुल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा नदी पर करीब 58 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे 150 मीटर आर्च मोटरपुल का भूमि पूजन 12 अक्टूबर को सिंगटाली में पौड़ी जिले की ओर किया जाएगा। लोनिवि श्रीनगर गढ़वाल की टीम कार्यक्रम की तैयारियों में जुटी है। इस मौके पर द्वारीखाल और यमकेश्वर विकासखंड के कई गांवों के ग्राम प्रधान समेत 500 से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।

विज्ञापन


सिंगटाली मोटरपुल का निर्माण 4 जून 2026 से शुरू हुआ है और परियोजना को 31 अक्टूबर 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य है। पौड़ी जिले की ओर सिंगटाली झूलापुल से ढांगूगढ़ तक करीब 2.270 किमी डबल लेन एप्रोच रोड भी बनाई जाएगी, जिस पर करीब 95.58 लाख रुपये खर्च होंगे।सितंबर में भूमि पूजन प्रस्तावित था लेकिन पंचक और इसके बाद पितृ पक्ष के चलते कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था।

UK Top News: युवक की गोली मारकर हत्या, हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत, अनुराग डोभाल गिरफ्तार, पढ़ें अपडेट

अब 12 अक्टूबर को भूमि पूजन होगा। सिंगटाली मोटरपुल संघर्ष समिति के अध्यक्ष उदय सिंह नेगी ने बताया कि क्षेत्र के लिए यह ऐतिहासिक दिन है। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान ढोल-दमाऊं और मशकबीन के साथ कार्यक्रम में पहुंचेंगे। सभी ग्राम प्रधानों को सूचना दी जा चुकी है।

सिंगटाली में मोटरपुल के भूमि पूजन के लिए तैयारियां की जा रही हैं। 12 अक्तूबर को भूमि पूजन होगा। इस दिन सैकड़ों लोगों के कार्यक्रम में पहुंचने की उम्मीद है।

विज्ञापन

- किशोर कुमार, अधिशासी अभियंता, लोनिवि श्रीनगर गढ़वाल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें