फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: भुवनेश्वरी माता मंदिर से चांदी का छत्र चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
यमकेश्वर। फल्दाकोट ग्राम पंचायत में स्थित प्रसिद्ध भुवनेश्वरी माता मंदिर गैणा डांड से चांदी का छत्र चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। चोरी का पता तब चला जब सुबह के समय ग्रामीण मंदिर में पूजा के लिए आए। दरवाजा खोलते ही देखने पर पता चला कि चांदी का छत्र गायब है। उन्होंने इसकी सूचना ग्राम प्रधान और मंदिर समिति के अध्यक्ष को दी। ग्राम प्रधान फल्दाकोट विनीता देवी ने बताया कि मंदिर में चोरी की घटना चिंताजनक है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मंदिर में चोरी की घटना का जल्द खुलासा कर चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि चोरी की घटना का मामला संज्ञान में आया है। इस मामले में जल्द चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें