फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: बाजारों में पसरा सन्नाटा, फुटकर कारोबार प्रभावित

Tue, 07 Jul 2026 07:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो बाजार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। बारिश का असर तीर्थनगरी के बाजारों में साफ दिखाई दिया। लगातार बारिश के कारण शहर के प्रमुख बाजारों में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा और ग्राहकों की आवाजाही बेहद कम रही।
त्रिवेणी घाट बाजार, मुखर्जी मार्ग, लाजपत राय मार्ग, झंडा चौक समेत अन्य व्यावसायिक क्षेत्रों में अधिकांश समय दुकानें खुली रहीं, लेकिन खरीदारों की कमी से व्यापारियों को निराशा हाथ लगी। बारिश के चलते पर्वतीय क्षेत्रों से ग्रामीण भी बाजार नहीं पहुंच सके। वहीं दूर-दराज के इलाकों से आने वाले लोगों की संख्या भी सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि शाम के समय बारिश थमने पर स्थानीय लोगों की आवाजाही बढ़ी और बाजारों में कुछ हलचल देखने को मिली। स्थानीय व्यापारी हर्षित गुप्ता ने बताया कि मानसून के दौरान लगातार बारिश का सीधा असर व्यापार पर पड़ता है। सबसे अधिक नुकसान छोटे और फुटकर व्यापारियों को उठाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि जुलाई माह में विशेष रूप से कपड़ा कारोबार मंदा रहता है, क्योंकि बारिश के कारण लोग खरीदारी के लिए कम निकलते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें