फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: सिख समाज और सर्वहारा नगर के लोगों ने किया कोतवाली का घेराव

Tue, 04 Mar 2025 01:19 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सर्वहारा नगर में पार्षद और शोरूम स्वामी के बीच हुआ विवाद थम नहीं रहा है। दोनों पक्षों ने कोतवाली का घेराव कर एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं पुलिस ने एक पक्ष के तीन लोगों को हिरासत में लिया है। जबकि तीन नामजद फरार बताए जा रहे हैं। सूचना के बाद एसपी देहात व सीओ भी दलबल के साथ कोतवाली पहुंच गए।



बीते रविवार को सर्वहारा नगर में बाइक शोरूम स्वामी रंजीत सिंह और पार्षद वीरपाल सिंह के बीच शोरूम के बाहर रास्ते पर बाइक पार्क किए जाने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद मारपीट तक पहुंच गया था। दोनों पक्षों में मारपीट हुई। इस दौरान भीड़ ने बाइक शोरूम में पथराव कर दिया था। जिससे शोरूम को काफी नुकसान हुआ।
विज्ञापन


बाद में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। पार्षद ने शोरूम स्वामी और उसके बेटों पर मारपीट और जातिसूचक शब्दों के प्रयोग का आरोप लगाया था। वहीं शोरूम संचालक रंजीत सिंह ने कर्मचारियों के साथ मारपीट, महिला स्टाफ के साथ छेड़छाड़ और लूट के आरोप में शिकायत दर्ज कराई थी।



सोमवार को दोनों पक्षों ने कोतवाली का घेराव किया। करीब तीन बजे बड़ी संख्या में सिख समुदाय के लोगों ने कोतवाली का घेराव कर आरोपियों पर जान से मारने का प्रयास, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, क्षेत्र के सौहार्दपूर्ण माहौल को बिगाड़ने की धारा बढ़ाए जाने और गिरफ्तारी की मांग की।

सिख समुदाय ने घटना के दौरान पुलिस की कार्रवाई पर भी नाराजगी जताई। कहा कि भीड़ तोड़फोड़ कर रही थी, उस समय पुलिस रोकने के बजाय वीडियो बना रही थी।



बाद में सर्वहारा नगर के लोगों ने बड़ी संख्या में कोतवाली का घेराव किया। इन लोगों का कहना था कि मारपीट की शुरुआत शोरूम संचालक पक्ष की ओर से की गई थी। अब शोरूम संचालक इस प्रकरण को धार्मिक रूप दे रहा है। सर्वहारा नगर के निवासियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

-



अन्य थानों से बुलाई गई पुलिस



मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए रानीपोखरी थाने से भी पुलिस बुलाई गई। वहीं एसपी देहात जया बलूनी, सीओ संदीप सिंह भी पहुंचे। यहां अधिकारियों ने लोगों को निष्पक्ष जांच का आश्वास दिया।

-



पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी

अलग-अलग स्थानों पर सिख समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सिख समुदाय के लोग विरोध प्रदर्शन को पूरे प्रदेश में किए जाने की बात कह रहे हैं।



-

पुलिस ने एक पक्ष के तीन आरोपी लिए हिरासत में



पुलिस ने शोरूम में तोड़फोड़ करने वाले पक्ष के तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बताया कि शोरूम संचालक रंजीत सिंह की शिकायत पर तीन नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन लोगों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया है। तीनों आरोपियों की पहचान धर्मवीर, राजा और राजू तीनों निवासी सर्वहारा नगर काले की ढाल के रूप में हुई है। एसएसपी ने कहा कि मामले में तीन नामजद भी हैं, जिनकी तलाश के लिए एसपी देहात के नेतृत्व में टीम गठित की गई है। इन्हें भी जल्द तलाश कर लिया जाएगा। एसएसपी ने कहा कि जो भी धार्मिक भावनाओं को आहत करेगा या इस प्रकार का कृत्य करेगा, उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


-



डोईवाला में प्रदर्शन, प्रशासन का पुतला फूंका

डोईवाला। ऋषिकेश की घटना से भड़के सिख समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर ऋषिकेश प्रशासन का पुतला फूंका। सोमवार को सिख समुदाय और क्षेत्र के प्रबुद्ध लोग गुरुद्वारा लंगर हाल परिसर में एकत्रित हुए और ऋषिकेश में सिख युवक के साथ हुई बदसलूकी को लेकर आक्रोश जताया। वहां से जुलूस के रूप में लोग नारेबाजी करते हुए नगर चौक पहुंचे और ऋषिकेश प्रशासन का पुतला जलाया। प्रदर्शन करते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी अपर्णा ढौंडियाल को ज्ञापन सौंपा। गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान गुरदीप सिंह ने कहा कि सिख युवक के साथ ऋषिकेश में हुई अभद्रता से समुदाय में आक्रोश है। प्रशासन को इस घटना को लेकर ठोस कदम उठाने चाहिए। इस मौके पर ताजेंद्र सिंह, राजकमार राज, सुरेंद्र खालसा, बलबीर सिंह, इंद्रजीत सिंह, प्रिंस, गौरव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें