डोईवाला। शिव शक्ति मंदिर, गार्डन कॉलोनी परिसर में बुधवार को कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह शुरू हुआ। वाद्य यंत्रों की धुनों के बीच निकली कलश यात्रा के बाद श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। कथा व्यास पंडित श्रीराम उपाध्याय ने भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कथा श्रवण से भक्ति, ज्ञान, सदाचार और दूसरों के प्रति प्रेम व करुणा की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि कथा के संदेशों को जीवन में अपनाने से समाज में आपसी प्रेम और सद्भाव मजबूत होता है। आगामी सात दिनों तक मंदिर परिसर में कथा प्रवचन होंगे। इस दौरान अवधेश कुमार, मनोज पांडेय, विजय शर्मा, कुलदीप कुमार, संजय श्रीवास्तव,आनंद गुप्ता, सुशील जायसवाल, अमरजीत, सविता शर्मा, मंजू त्यागी, इंदु पांडेय, मुकेश पाल और बबीता विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।