फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: युवा संवाद में श्रीदेव सुमन विवि के 15 छात्र करेंगे प्रतिभाग

Thu, 12 Nov 2026 08:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
- ऋषिकेश परिसर के भूगोल विभाग की प्रो. अरुणा के नेतृत्व में छात्र-छात्राएं पहुंचेंगे लोकभवन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। लोकभवन में आयोजित होने वाले युवा संवाद कार्यक्रम में श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के ऋषिकेश परिसर के 15 छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम में छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा, विचारों और अनुभवों को साझा करने के साथ ही विभिन्न समसामयिक विषयों पर संवाद करेंगे।
विज्ञापन

राज्यपाल सचिवालय की ओर से जारी पत्र के अनुसार, 13 नवंबर को देहरादून स्थित लोकभवन के प्रेक्षागृह में सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक युवा संवाद कार्यक्रम के तहत संवादात्मक सत्र आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं व युवा प्रतिभाओं को प्रेरित करने के साथ ही उन्हें अपनी बात रखने के लिए मंच उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में प्रदेश के सभी राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, छात्र कल्याण मामलों के आचार्यों और प्रत्येक विश्वविद्यालय से 12 से 15 छात्र-छात्राएं को आमंत्रित किया गया है। छात्र-छात्राएं को इस संवाद सत्र में अपनी बात रखने और राज्यपाल के समक्ष विचार साझा करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें