फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिल्पा ने वीर शहीदों के नाम जलाया दीप

Sat, 29 Oct 2016 01:41 AM IST
rishikesh
विज्ञापन
दीप जलाया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपने पति मशहूर उद्योगपति और राजस्थान रॉयल्स के मालिक राजकुंद्रा, बहन शमिता शेट्टी और मां सुरेंद्रा शेट्टी के साथ बृहस्पतिवार देरशाम परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंची। यहां उन्होंने गंगा तट पर अपने पिता सुरेंद्र शेट्टी के अस्थियों का विसर्जन किया। इसके बाद उन्होंने पिता की आत्मा की शांति के लिए मां गंगा में पूजा-अर्चना, हवन आदि किया। 
विज्ञापन


शुक्रवार को परमार्थ निकेतन आश्रम में उन्होंने आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती और परिजनों के साथ मिलकर पिता की आत्मा की शांति के लिए आश्रम परिसर में रुद्राक्ष का पौधा रोपा। इसके अलावा उन्होंने आश्रम परिसर में दीपावली त्योहार पर एक दीया जलाकर उन्हें वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। 

बॉलीवुड में पाकिस्तानी कलाकारों द्वारा देश के लिए की जा रही टिप्पणी के बारे में पूछने पर इस बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने चुप्पी साध ली। कहाकि इस बारे में मैं कुछ नहीं कह सकती। बॉलीवुड अभिनेत्री ने दीपावली त्योहार पर प्रदेशवासियों को विदेशी वस्तुओं का त्याग और स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने की बात कही। इसके अलावा उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए दीपावली त्योहार में प्रदूषित पटाखों का उपयोग कम करने की बात कही।
विज्ञापन


मेरे मरने की बात करती रहना सोलह श्रृंगार
पति सुरेंद्र शेट्टी (75) की मौत के बाद भी शिल्पा शेट्टी की मां के माथे पर बिंदिया चमकती रही। सवाल पूछे जाने पर पता लगा कि पति को दिए गए वचन के कारण ही सुरेंद्रा शेट्टी सोलह श्रृंगार कर रही हैं। शिल्पा शेट्टी के सुरक्षा गार्ड ने बताया कि ऐसा वह अपने पति के कहने पर कर रही हैं। उनके पति ने कहा था कि यदि मैं मर भी जाऊं तो अपने माथे की बिंदिया को कभी अलग मत होने देना।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें