ऋषिकेश। ऋषिकेश रेलवे स्टेशन के बाहर कई महीनों से ओस्फ्लो हो रहे सीवर के कारण राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन के अधीक्षक को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में मांग की गई है कि तीर्थनगरी ऋषिकेश में देश विदेश पर्यटक आते हैं। रेलवे स्टेशन के बाहर सड़क पर बह रहे सीवर के दूषित पानी के कारण पर्यटकों और स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। रेलवे स्टेशन की पार्किंग और आसपास के क्षेत्र में पिछले कई महीनों से कूड़ा-कचरा जमा है। सीवर की दुर्गंध से स्थानीय लोगों और यात्रियों को परेशानी हो रही है। रेलवे प्रशासन से जल्द ही सीवर का लीकेज ठीक करने और स्टेशन परिसर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। वहीं स्टेशन मास्टर विजय शंकर पांडेय ने आश्वासन दिया कि जल्द ही लीकेज को ठीक किया जाएगा। ज्ञापन देने वालाें में दीपक बिष्ट, राजेश दिवाकर, राकेश पारछा, पूर्व पार्षद हरीश तिवाड़ी, पवन गोयल, मनमीत कुमार, संजीव पाल, राकेश कुमार आदि थे।