- विजय सारस्वत को बनाया मेनिफेस्टो विभाग का उपाध्यक्ष, जयेंद्र रमोला सहित अन्य नेताओं को दी जिम्मेदारी
ऋषिकेश।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक स्तर पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कई वरिष्ठ नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इन नियुक्तियों से प्रदेश में कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलने और पार्टी की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।
महानगर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संगठन ऋषि सिंघल ने बताया कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय सारस्वत को मेनिफेस्टो विभाग के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव जयेंद्र रमोला को प्रदेश ओबीसी विभाग का प्रभारी नियुक्त किया है। प्रदेश सचिव राकेश सिंह को संपति प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है। प्रदेश सचिव सोहनलाल रतूड़ी को डोईवाला विधानसभा का प्रभारी और प्रदेश सचिव राकेश अग्रवाल को राजपुर विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इन जिम्मेदारियों के माध्यम से पार्टी संगठन को अधिक सक्रिय बनाने, विभिन्न विभागों के कार्यों में समन्वय स्थापित करने और विधानसभा स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया हैं।