फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: पैराग्लाइडिंग कर दिव्यांगों के लिए पेश की मिसाल

Wed, 15 Jan 2025 01:06 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पैरा इंटरनेशनल खिलाड़ी नीरजा गोयल ने करीब आठ हजार फीट की ऊंचाई पर पैराग्लाइडिंग कर दिव्यांगों के लिए एक मिसाल पेश की है।

नीरजा ने हिमाचल प्रदेश के बीर बिलिंग की पहाड़ियों से करीब आठ हजार फीट की ऊंचाई से पैराग्लाइडिंग की है। इस दौरान वह करीब 30 मिनट तक हवा में पैराग्लाइडिंग करती रही। पायलट विनोद ठाकुर और श्याम ठाकुर ने उनका सहयोग किया। नीरजा ने बताया कि वह पैरा खिलाड़ी है। दिव्यांग भी किसी से कम नहीं है। उन्होंने बताया कि वह दिव्यांग होने के साथ ही समाज हित में ट्रस्ट के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की मदद करती रहती है। पैराग्लाइडिंग कर उन्होंने उन दिव्यांगों का हौंसला बढ़ाया है जो हिम्मत हार जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें