हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के गंभीर मरीजों को अब बेहतर उपचार मिल सकेगा। अस्पताल के गायनी वार्ड में डेडिकेटेड हाई डिपेंडेंसी यूनिट (एचडीयू) तैयार की गई है। स्वामीराम हिमालयन विवि (एसआरएचयू) के कुलाधिपति डॉ. विजय धस्माना ने एचडीयू का रिबन काटकर मरीजों को समर्पित किया।
कुलाधिपति डॉ. विजय धस्माना ने कहा कि मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हिमालयन हॉस्पिटल में लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा किया जा रहा है। इसी कड़ी में एचडीयू तैयार किया गया है। विभागाध्यक्ष डॉ. रुचिरा नौटियाल ने बताया कि छह बिस्तरों का एचडीयू अत्याधुनिक स्वास्थ्य मशीनों से लैस है। इसमें आईसीयू की सुविधा भी होगी। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. एसएल जेठानी, डॉ. मुश्ताक अहमद, डॉ. आरएस सैनी आदि समस्त नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहे।
I
I
I
I
Iएचडीयू वॉर्ड क्या हैI
एचडीयू उन लोगों के लिए वार्ड हैं जिन्हें सामान्य वार्ड की तुलना में अधिक गहन अवलोकन, उपचार और नर्सिंग देखभाल की आवश्यकता होती है। जिसमें उच्च जोखिम वाली गर्भधारण के लिए सात बिस्तरों वाली सुसज्जित इकाई होती है। गर्भावस्था के दौरान श्वास संबंधी समस्याओं वाले रोगियों के लिए वेंटीलेटर सहायता दी जाती है। हेमोडायलिसिस मशीन के साथ डायलिसिस यूनिट, हृदय की विद्युत गतिविधि और दिल की धड़कन के पैटर्न को मापने के लिए ईसीजी मशीन और आवश्यक पड़ने पर यदि आवश्यक हो तो सेंट्रल सेक्शन और डीसी शॉक की व्यवस्था होती है।