फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: बिछड़ी महिला को परिजनों से मिलाया

Wed, 23 Jul 2025 01:53 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नीलकंठ दर्शन के लिए आईं बुजुर्ग महिला अपने परिजनों से बिछड़ गई थीं। पुलिसकर्मियों ने उन्हें परिजनों के सुपुर्द किया। मंगलवार शाम खांड गांव पार्किंग के समीप एक बुजुर्ग महिला घबराई हुई खड़ी थी। पुलिसकर्मियों ने महिला से नाम पूछा तो उसने सोनवती पत्नी बीरबल निवासी ग्राम चंदपुरा, जिला बरेली उत्तर प्रदेश बताया। उन्होंने कहा कि वह गांव से परिजनों के साथ ट्रैक्टर से आई थीं। नीलकंठ दर्शन के दौरान बिछड़ गईं। पुलिस महिला को लेकर कोतवाली पहुंची और संबंधित थाना सिरौली जनपद बरेली के थानाध्यक्ष से संपर्क किया। स्थानीय पुलिस ने बुजुर्ग के परिजनों का मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राणा ने बताया कि नंबर पर कॉल कर परिजनों को सूचित कर महिला को उनके सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें