फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: गंगा आरती में शामिल हुई अभिनेत्री रानी मुखर्जी

Wed, 23 Jul 2025 01:52 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी बीते सोमवार शाम मुनि की रेती स्थित शत्रुघ्न घाट पर आयोजित गंगा आरती में शामिल हुई। शत्रुघ्न मंदिर के महंत मनोज प्रपन्नाचार्य ने रानी मुखर्जी को पट्टा पहनाकर, तुलसी की माला और मां गंगा का स्मृति चिह्न भेंट किया। गंगा आरती के बाद वे करीब एक घंटे तक शत्रुघ्न मंदिर में दर्शन के लिए बैठी रही। उसके बाद वे देहरादून के लिए रवाना हो गई। रानी मुखर्जी ने कहा कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उन्हें यहां आकर ऐसी अनुभूति प्राप्त होगी। महंत मनोज प्रपन्नाचार्य ने बताया कि रानी मुखर्जी देहरादून से गंगा आरती में शामिल होने के लिए पहुंची थी। आरती के बाद वे सीधे देहरादून के लिए रवाना हो गई। इस मौके पर मधुलिका द्विवेदी, सुभाष डोभाल, सुनील कपरूवाण, अमन डबराल, अमित भट्ट, राहुल बडोनी आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें