फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: वरिष्ठ नागरिकों ने फूलों की होली खेल मनाया जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्रमणि बडोनी चौक के समीप एक वेडिंग प्वाइंट में वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति की ओर से होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। वरिष्ठ नागरिकों ने फूलों की होली खेलकर एक दूसरे को पर्व की बधाई दी। कार्यक्रम में संगठन की ओर से वरिष्ठ सदस्य सुंदरलाल सती (93) ने विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित होकर सदस्यों संग फूलों की होली खेलकर समारोह को आकर्षक बनाया। मेयर शंभू पासवान ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों का सानिध्य प्राप्त होना सौभाग्य की बात है। उन्होंने संगठन की ओर से आयोजित कल्याणकारी योजनाओं की प्रशंसा की। होली मिलन कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने राधा-कृष्ण की झांकी का आनंद लिया। संगठन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार जैन और महासचिव एसपी अग्रवाल ने सभी सदस्यों संग अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, डॉ. हरीश धींगरा, डॉ. एमसी त्रिवेदी, एसपी अग्रवाल, अशोक रस्तोगी, प्रदीप कुमार जैन, दिनेश मुद्गल, आलोक शर्मा, हर चरण सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें