फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: 108 में गूंजी किलकारी, ईएमटी अनिकेत ने कराया सुरक्षित प्रसव

विज्ञापन
विज्ञापन
इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (ईएमटी) की सूझबूझ से 108 एंबुलेंस सेवा में किलकारी गूंजी। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं। दोनों को एसपीएस राजकीय चिकित्सालय के प्रसव कक्ष में भर्ती किया गया है। सफल प्रसव होने पर परिजनों ने ईएमटी का आभार व्यक्त किया। इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन अनिकेत सिंह ने बताया कि शनिवार की रात करीब 9:45 बजे उन्हें कैनाल रोड गुमानीवाला से फोन आया। सूचना मिलते ही वह अपने पायलट विजेंद्र भंडारी के साथ गुमानीवाला पहुंचे। जहां पता चला कि महिला का प्रसव होने वाला है और उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराना है। वह 108 से गर्भवती सरिता (37) पत्नी मणिकांत शर्मा को लेकर राजकीय उप जिला चिकित्सालय के लिए रवाना हुए। जैसे ही वह नटराज चौक के पास पहुंचे तो महिला का दर्द तेज हो गया। उन्होंने तुरंत मदद कर एंबुलेंस के अंदर ही गर्भवती का सफल प्रसव कराया। इसके बाद प्रसूता और नवजात को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। पूछताछ में पता चला कि महिला का परिवार उछा गांव शामली, उत्तर प्रदेश के रहने वाला हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें