फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया उत्तराखंड के गांधी स्व. इंद्रमणी बडोनी का जन्मदिवस

विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल वीरभद्र में स्व.इंद्रमणी बडोनी की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि ? - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। तीर्थनगरी में विभिन्न राजनीतिक और शैक्षणिक संस्थाओं ने उत्तराखंड के गांधी स्व. इंद्रमणि बडोनी की जयंती धूमधाम के साथ मनाई। विद्यालयों में शिक्षकों और छात्राओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण अर्पित कर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालकर उन्हें स्मरण किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संयुक्त संघर्ष समिति एवं उत्तराखंड आंदोलनकारी मंच के सदस्यों ने संयुक्त रूप से हरिद्वार रोड स्थित इंद्रमणि बडोनी हॉल शहीद स्मारक में स्व. इंद्रमणि बडोनी की 97वीं जयंती मनाई। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, राजपाल खरोला, वेदप्रकाश शर्मा, ऊषा रावत, संजय शास्त्री, विरेंद्र शर्मा, बलवीर नेगी, डीएस गुसाईं, गंभीर मेवाल, उर्मिला डबराल, शकुंतला देवी और यशोदा नेगी आदि मौजूद थे।
उधर, उत्तराखंड क्रांति दल के सदस्यों ने आईडीपीएल वीरभद्र में स्व. इंद्रमणि बडोनी का जयंती मनाई। दल के सदस्यों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें स्मरण किया। इस मौके पर जीतार बिष्ट, भगवतचरण रावत, सत्यप्रसाद भट्ट, शांति तड़ियाल, प्रेम नेगी और गुलाब सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन

इसके अलावा हरिचंद गुप्ता आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। विद्यालय के शिक्षकों और छात्राओं ने स्व. इंद्रमणि बडोनी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें स्मरण किया। छात्राओं ने झुमैलो नृत्य और मांगल गीतों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य पूनम रानी शर्मा, राकेश अग्रवाल, सविता रानी, मंजू गिरी, मोनिका चौहान और अमिता अरोड़ा आदि मौजूद थे।
वहीं दूसरी ओर राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल वीरभद्र में शिक्षकों और छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक के साथ भाषण प्रतियोगिता आयोजित की। प्रतियोगिता में छात्रों ने उत्तराखंड के गांधी स्व. इंद्रमणि बडोनी पर विचार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य राजीव लोचन सिंह, सूरजमणि, रमाशंकर, बीपी सती, हरेंद्र राणा, दिवाकर नैथानी और श्यामसुंदर रयाल आदि मौजूद थे।
फोटो-
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मनाया स्व. बडोनी की जयंती
ऋषिकेश। स्वामी दयानंद सरस्वती, सुकानंद कॅरियर पब्लिक इंटर कॉलेज में स्व. इंद्रमणि बडोनी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर छात्रों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इसमें छात्रों ने लोकनृत्य, भाषण और लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
शुक्रवार को विद्यालय के प्रधानाचार्य गिरीश चंद्र उनियाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शिक्षकों और छात्रों ने स्व. इंद्रमणि बडोनी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें स्मरण किया। शिक्षकों ने छात्रों को स्व. बडोनी के त्याग, तपस्या और संघर्षों को अपने भावी जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर डीपी नौटियाल, पूनम कंसवाल, दीपा शर्मा, अनुज गुप्ता, जितेंद्र चौहान, आशीष डोभाल, आस्था लखेड़ा, शिखा त्यागी और मंगलेश कुकरेती आदि मौजूद थे। संवाद
फोटो-
त्याग और तपस्या से बडोनी बने उत्तराखंड के गांधी : मेयर
ऋषिकेश। उत्तराखंड आंदोलन के प्रणेता स्व. इंद्रमणि बडोनी की जयंती पर देहरादून रोड स्थित इंद्रमणि बडोनी चौक में मेयर ने उनकी मूर्ति पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। मेयर ने कहा कि इंद्रमणि बडोनी को ऐसे ही उत्तराखंड का गांधी नहीं कहा जाता है, इसके पीछे उनकी महान तपस्या और त्याग रहा है। राज्य आंदोलन को लेकर उनकी सोच और दृष्टिकोण को आज भी शिद्दत से याद किया जाता है।
शुक्रवार को स्व. इंद्रमणि बडोनी की जयंती पर मेयर ने कहा कि उत्तराखंड के इस सच्चे सपूत ने 72 वर्ष की उम्र में 1994 में राज्य निर्माण की निर्णायक लड़ाई लड़ी। उन्हीं की देन से उत्तराखंड राज्य का निर्माण हुआ है।
इस मौके पर पार्षद अनीता रैना, विजय बडोनी, विजेंद्र मोघा, पंकज शर्मा, विनोद शर्मा, राजपाल ठाकुर, हैप्पी सेमवाल, रुपेश गुप्ता, कमला गुनसोला, राजेश गौतम, मंजीत राठौर और शरद तायल आदि मौजूद थे।
फोटो-
राज्य आंदोलन में उत्तराखंड के गांधी का महत्वपूर्ण योगदान- विस अध्यक्ष
ऋषिकेश। बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय पर विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने राज्य आंदोलनकारी स्व. इंद्रमणि बडोनी की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।
शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड को अलग राज्य बनाने के लिए आंदोलन की शुरुआत करने वाले इंद्रमणि बडोनी का महत्वपूर्ण योगदान था। कहा आज उत्तराखंड राज्य युवा अवस्था में है, हमको इस राज्य को विकसित करने के लिए अपने कर्तव्य का ईमानदारी से निर्वहन करने की आवश्यकता है। इस मौके पर राज्य आंदोलनकारी कमला नेगी, डोईवाला के ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, सीमा रानी, क्षेत्र पंचायत सदस्य अमर खत्री, सतेंद्र धामंदा, शिवकुमार गौतम, अरुण बडोनी, सुमित पंवार, रविंद्र कश्यप, स्वरूप सिंह पुंडीर और राजेंद्र पांडे आदि मौजूद थे।
फोटो-
‘उत्तराखंड को स्व. बडोनी ने दिलाई नई पहचान’
ऋषिकेश। गंगोत्री विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में स्व. इंद्रमणि बडोनी के जन्मदिवस को लोक संस्कृति दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में राज्य आंदोलनकारियों और कोविड काल में बेहतर सेवा देने वालों को सम्मानित किया गया।
शुक्रवार को बापू ग्राम स्थित गंगोत्री विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में प्रबंधक संजय शास्त्री, पूर्व दायित्वधारी उषा रावत, राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता शिक्षिका कुसुमलता शर्मा, विद्यालय के संरक्षक बंशीधर पोखरियाल ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रबंधक संजय शास्त्री ने कहा कि उत्तराखंड के गांधी स्व. इंद्रमणि बडोनी का जीवन उत्तराखंड की सेवा के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने उत्तराखंड की संस्कृति प्रकृति तथा विरासत को एक नई पहचान दिलाने का काम किया।
विज्ञापन

इस मौके पर वेदप्रकाश शर्मा, मोनी बाबा, कलावती चटर्जी, सीबी धनकर, गोपाल सिंह बिष्ट, महावीर उपाध्याय, मुरलीधर पोखरियाल, जटे सिंह चौहान आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें