फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: पीएम के आगमन पर एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था रही कड़ी

Wed, 15 Apr 2026 02:13 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर देहरादून एयरपोर्ट के अंदर और बाहर पुलिस, सीआईएसएफ और दूसरी सुरक्षा एजेंसियों का कड़ा पहरा रहा। सुरक्षा एजेंसियों ने एयरपोर्ट को चारों तरफ से घेरकर मजबूत सुरक्षा घेरा बनाया हुआ था।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री वायु सेना के विशेष विमान से करीब 10:30 बजे दिल्ली से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर विधायक बृजभूषण गैरोला, डीजीपी दीपम सेठ और मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने पीएम मोदी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। जिसके बाद प्रधानमंत्री एमआई 17 हेलिकॉप्टर से देहरादून के लिए रवाना हुए। देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करने के बाद प्रधानमंत्री सेना के हेलिकॉप्टर से दोपहर करीब 3:15 बजे वापस दून एयरपोर्ट पहुंचे। जहां से वो 3:35 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र नेगी, ऋषिकेश के मेयर शंभू पासवान, विश्वास डाबर, राकेश गिरी, बलजीत सोनी, कुलदीप कुमार, शैलेंद्र बिष्ट, पुनीत मित्तल, श्याम अग्रवाल, अजय उनियाल, राजेंद्र चौहान, विनय रोहिला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें