उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) के क्षेत्रीय कार्यालय के लिए बुल्लावाला गांव में आवंटित भूमि का अधिकांश हिस्सा सुसवा नदी के कटाव के जद में आने से बह गया है। स्थानीय विधायक का कहना है कि यूओयू का क्षेत्रीय कार्यालय डोईवाला विधानसभा में ही बनेगा। तहसील प्रशासन माजरी ग्रांट समेत अन्य क्षेत्रों में भूमि की तलाश में जुटा है। जमीन बहने के बाद यूकेयू क्षेत्रीय कार्यालय परिसर के लिए पर्याप्त भूमि नहीं बची है। ऐसे में अब नए सिरे से जमीन की तलाश शुरू हो गई है। डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि बताया कि यूकेयू का क्षेत्रीय कार्यालय डोईवाला विधानसभा में ही बनेगा। इसके लिए माजरी ग्रांट, मारखम ग्रांट और अन्य स्थानों पर जमीन तलाशने का काम शुरू हो गया है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी डोईवाला को त्वरित कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।