फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: पेड़ों को सुखाने के लिए जड़ों में डाले गए थे केमिकल, जांच में पुष्टि

Sat, 20 Dec 2025 01:44 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
थानो में बगीचे का निरीक्षण करती तहसील और उद्यान विभाग की टीम: जागरूक पाठक
विज्ञापन

विज्ञापन
तहसील प्रशासन और उद्यान विभाग की संयुक्त जांच में थानो में बगीचा सुखाने के लिए करीब 22 आम और दूसरी प्रजाति के पेड़ों की जड़ों में केमिकल डालने की पुष्टि हुई है। वहीं, दूसरे बगीचे से बिना अनुमति छह आम के पेड़ और दूसरे प्रजाति के पेड़ों को काटे जाने की भी पुष्टि हुई है। इस संबंध में उद्यान अधिकारी की तरफ से रानीपोखरी थाने में बगीचा स्वामी के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस जांच कर रही है।



थानो में लेखक गांव के पास उद्यान विभाग कार्यालय से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित दो बगीचों से आम और दूसरी प्रजाति के पेड़ों को बिना अनुमति काटे जाने और आम के पेड़ों को सुखान के लिए जड़ों में केमिकल डाले जाने की खबर अमर उजाला में छह दिसंबर और उसके बाद भी प्रकाशित हुई थी।
विज्ञापन


करीब एक पखवाड़े बाद तहसील प्रशासन और उद्यान विभाग की टीम ने दोनों बगीचों का संयुक्त निरीक्षण करते हुए पाया कि एक बगीचे में छह आम के पेड़ बिना अनुमति के काटे गए हैं। दूसरी प्रजाति के पेड़ों को भी काटा गया है। जबकि दूसरे बगीचे में आम के 22 पेड़ों को सुखाने के लिए फलदार पेड़ों की जड़ों में केमिकल डाला गया है।



इस संबंध में उद्यान अधिकारी श्वेता चौहान की तरफ से शुक्रवार को रानीपोखरी थाने में तहरीर दी गई है। थानाध्यक्ष विकेंद्र चौधरी ने कहा कि इस मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

-



एक को नोटिस, दूसरे के खिलाफ तहरीर दी

थानो में लेखक गांव के पास बिना अनुमति पेड़ काटे जाने और पेड़ों की जड़ों में केमिकल डाले जाने संबंधी मामले में उद्यान विभाग ने डोईवाला तहसील में बगीचा स्वामी के नाम का पता लगाने के लिए एक प्रार्थना पत्र दिया था। जिसके बाद उद्यान विभाग ने बिना अनुमति आम के पेड़ काटने पर बगीचा स्वामी प्रकाशचंद्र पुरोहित के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। वहीं पेड़ों की जड़ों में केमिकल डालने वाले दूसरे बगीचा स्वामी अमृत चौहान को इस संबंध में नोटिस जारी किया जा रहा है।



-

उद्यान अधिकारी हैं छुट्टी पर



थानो उद्यान अधिकारी सुनीता सेमवाल पेड़ काटे जाने के बाद दो दिन तक विभागीय कार्यों में व्यस्त रही। उसके बाद छुट्टी पर चली गई हैं। जिस कारण डोईवाला उद्यान अधिकारी श्वेता चौहान को थानो का चार्ज सौंपा गया है।

-



डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में निशाने पर हैं बगीचे

स्थानीय निवासी और किसान नरेंद्र चौहान ने कहा कि रानीपोखरी, थानो सहित पूरे डोईवाला क्षेत्र से धीरे धीरे आम, लीची और दूसरे फलदार बगीचों का सफाया कर प्लाटिंग काटी जा रही है। जिससे फलों और बासमती के लिए मशहूर यह क्षेत्र कंक्रीट के जंगल में बदल रहा है। अब तक करीब 50 प्रतिशत बगीचों का सफाया किया जा चुका है।
विज्ञापन




-

- संयुक्त जांच के बाद बिना अनुमति पेड़ काटने को लेकर प्रकाशचंद पुरोहित के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी गई है। वहीं 22 फलदार पेड़ों की जड़ों में केमिकल डालने को लेकर अमृत चौहान काे नोटिस जारी किया जा रहा है। - श्वेता चौहान, उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें