फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: एसडीआरएफ के ओम प्रकाश ने गंगा में बह रहे कांवड़िये को बचाया

Fri, 07 Aug 2026 05:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। कांवड़ यात्रा के दौरान गीता भवन घाट पर गंगा की तेज धारा में बह रहे एक कांवड़ यात्री की जान एसडीआरएफ के हेड कांस्टेबल ओम प्रकाश कुकरेती की तत्परता और साहस से बचाई गई। ड्यूटी के दौरान उन्होंने बिना एक पल गंवाए उफनती गंगा में छलांग लगाकर श्रद्धालु को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे लक्ष्मणझूला क्षेत्र स्थित गीता भवन घाट संख्या-3 की है। नई दिल्ली के जनकपुरी निवासी कुणाल कांवड़ यात्रा के दौरान गंगाजल भर रहे थे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वे गंगा की तेज धारा में बहने लगे। घाट पर तैनात एसडीआरएफ के हेड कांस्टेबल ओम प्रकाश कुकरेती की नजर जैसे ही बहते हुए कांवड़ यात्री पर पड़ी, उन्होंने तत्काल नदी में छलांग लगा दी। तेज बहाव के बीच संघर्ष करते हुए वे कुणाल तक पहुंचे और उन्हें सुरक्षित किनारे ले आए। रेस्क्यू के बाद कांवड़िये की हालत सामान्य पाई गई। एसडीआरएफ ने कांवड़ यात्रियों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि गंगा के बढ़े जलस्तर और तेज बहाव को देखते हुए केवल निर्धारित एवं सुरक्षित घाटों पर ही स्नान और गंगाजल भरें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें