फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: चिह्नित स्थानों के अलावा बाजारों में भी लगेंगी पटाखों की दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
Iदीपावली को लेकर एसडीएम ने व्यापारियों के साथ की बैठकI
विज्ञापन


दीपावली पर्व पर बाजारों में लगने वाली पटाखों की दुकानों के संबंध में एसडीएम ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। तहसील प्रशासन ने बताया कि पटाखों की दुकानों के लिए शहर क्षेत्र में कुछ खुले स्थानों को चिह्नित किया गया है।



शुक्रवार को तहसील कार्यालय में बैठक के दौरान एसडीएम योगेश मेहरा ने बताया कि प्रशासन ने इस बार कुछ खुले स्थान चिह्नित किए हैं। उक्त स्थानों पर पटाखों की दुकान लगाने के लिए लाइसेंस निर्गत किए जाएंगे। नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र ने कहा कि प्रशासन की व्यवस्था अपने स्तर पर उचित है। लेकिन मुख्य बाजार के बजाय बाहरी क्षेत्र में पटाखे लगाने से व्यापारियों का अहित होगा।
विज्ञापन


मिश्र ने उक्त स्थानों के अतिरिक्त भी शहर के भीतर दुकानें लगाने की बात की। कहा कि व्यापारी हमेशा से अपनी व आमजन कि सुरक्षा को लेकर सतर्क रहता है और मानकों के अनुसार ही कार्य करता है। मिश्र ने पुरानी व्यवस्था के अनुरूप मानकों को ध्यान में रखते हुए लाइसेंस निर्गत करने की मांग की।
विज्ञापन




एसडीएम मेहरा ने कहा कि चिह्नित स्थानों के अतिरिक्त भी नगर के भीतर नियमानुसार लाइसेंस जारी किए जाएंगे। इस मौके पर राजपाल ठाकुर, पवन शर्मा, विवेक वर्मा, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केआर पांडे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें