फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: छात्रसंघ अध्यक्ष व पुलिस के बीच धक्का-मुक्की

Fri, 26 Dec 2025 02:06 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
कोतवाली में छात्रों और पुलिस के बीच होता धक्का मुक्की। स्रोत-जागरूक पाठक
विज्ञापन
दो पक्षों के बीच हुए विवाद को लेकर कोतवाली पहुंचे छात्रसंघ अध्यक्ष और उनके समर्थकों के साथ पुलिसकर्मियों की ओर से अभद्रता किए जाने का आरोप लगाया गया है। इस दौरान कोतवाली परिसर में हंगामा हुआ और छात्रसंघ अध्यक्ष व पुलिस के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। छात्रसंघ अध्यक्ष मयंक भट्ट अपने साथी अनिरुद्ध शर्मा एवं समर्थकों के साथ एक मामले को लेकर कोतवाली पहुंचे थे। आरोप है कि इस दौरान एक पुलिसकर्मी ने मयंक भट्ट के साथ न केवल बदसलूकी की, बल्कि अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया, जिससे मामला और भड़क गया। घटना से आक्रोशित छात्रसंघ अध्यक्ष ने कोतवाली प्रभारी केसी भट्ट से मिलकर संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की। वहीं कोतवाली पहुंचे समर्थकों ने पुलिस पर सत्ता के नशे में तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। समर्थकों का आरोप है कि छात्रसंघ अध्यक्ष को धक्का देकर कोतवाली से बाहर निकाल दिया गया, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था और छात्र अधिकारों का खुला उल्लंघन है।घटना के बाद कोतवाली परिसर में कुछ देर तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा। कोतवाली प्रभारी केसी भट्ट ने बताया कि दोनों पक्षों को बुला कर समझौता करवा दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें