फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: मेरे प्रभु! मुझे इतनी ऊंचाई कभी मत देना...

Fri, 26 Dec 2025 02:04 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
अटल जी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते मुख्यमंत्री धामी
विज्ञापन
भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर लेखक गांव कविताओं और स्मृतियों की खुशबू से महक उठा। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह ने अटल स्मृति व्याख्यान माला का शुभारंभ किया। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री की मेरे प्रभु! मुझे इतनी ऊंचाई कभी मत देना... और काल के कपाल पर लिखता मिटाता हूं... जैसी अमर पंक्तियां भी गूंजीं।राज्यपाल ने कहा कि अटल जी अपनी कविताओं के माध्यम से हर भारतीय के हृदय में बसते हैं। देश के विकास में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। द्वितीय सत्र में भाग लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अटल जी कहते थे कि उनकी अस्थियों से भी भारत माता की जयकारे की ध्वनि सुनाई देगी। उनके विचारों व तर्कों का विरोधी भी सम्मान करते थे। उनके व्यक्तित्व में हिमालय जैसी विराट ऊंचाई थी। पोखरन विस्फोट, स्वर्णिम चतुर्भज, पीएम सड़क योजना से देश में चौतरफा विकास हुआ है। अटल प्रेक्षागृह का लोकार्पण और स्मारिका धरती का स्वर्ग उत्तराखंड का विमोचन किया गया। रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि अटल साहित्य और व्यक्तित्व से लेखक गांव का जन्म हुआ है। अटल बाल काव्यांजलि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले आठ विद्यालयों के प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय सर्वभाषा संस्कृति समन्वय समिति के अध्यक्ष सुरेश नीरव, उत्तरांचल उत्थान के संरक्षक प्रेम बुड़ाकोटी ने भी विचार रखे। डॉ. सविता मोहन, प्रो. गोविंद सिंह रजवार, डॉ. राकेश सुदरियाल, डॉ. मनोज गोयल, डॉ. वेद प्रकाश, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल, ममता नयाल, डॉ. जयपाल चौहान आदि उपस्थित रहे। काल के कपाल पर लिखता मिटाता हूं... : मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश में 44 प्रतिशत रिवर्स पलायन हुआ है। किसानों की आय दोगुना करने में प्रदेश पहले नंबर पर है।पीएम मोदी के नेतृत्व में देश दुनिया में नई पहचान पा रहा है। उन्होंने अटल जी की प्रमुख कविता काल के कपाल पर लिखता मिटाता हूं सुनाई। उसके बाद सीएम ने मेरे प्रभु! मुझे इतनी ऊंचाई कभी मत देना... सुनाकर अपना भाषण समाप्त किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें