फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल और संस्थाओं ने धूमधाम से मनाई रविदास जयंती

Sat, 11 Feb 2017 12:38 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन
संत शिरोमणि रविदास की जयंती पर मीराबाई की झांकिया निकालते कलाकार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गुरु रविदास की 640वीं जयंती शुक्रवार को शहरभर में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं को संत रविदास के जीवन से रूबरू कराया। निशुल्क शिक्षण संस्थान उड़ान स्कूल मायाकुंड में संत रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। जयंती पर स्कूली बच्चों को रविदास के जीवन के बारे में बताया गया।
विज्ञापन


स्कूल निदेशक डा. राजे सिंह नेगी ने बताया कि गुरु रविदास 15वीं शताब्दी के महान संत, समाज सुधारक और कवि थे। उन्होंने समाज और लोगों के जीवन में बेहतरी के लिए बहुत से कार्य किए। रविदास ने अपनी कविताओं के माध्यम से समाज में बुराइयों को खत्म करने के लिए कई सफल प्रयास किए।

इस मौके पर राजा ढिंगरा, यशपाल अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, दिव्या सक्सेना, निधि शर्मा, प्रिया क्षेत्री, आशुतोष कुड़ियाल आदि रहे। स्मार्ट किड्ज जोन स्कूल श्यामपुर में भी रविदास जयंती पर बच्चों को उनके जीवन के बारे में बताया गया।
विज्ञापन


स्कूल प्रबंधक भूपेंद्र जैन ने संत रविदास के जीवन पर प्रकाश डाला।  इस मौके पर स्कूल प्रधानाचार्य वीपी धस्माना, ममता जैन, यशपाल जैन, पारुल राना, तनुजा आदि रहे।  उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति-जनजाति प्रकोष्ठ की ओर से चारधाम बस अड्डा में रविदास जयंती मनाई गई।

इस मौके पर कांग्रेस प्रदेेश महासचिव नंद किशोर जाटव, राजपाल खरोला, चरणजीत सिंह, रुकम पोखरियाल, हरि सिंह, जीतू मुखर्जी, संजय गुप्ता, मनीष शर्मा, हरीश अरोड़ा, संजय, राजेंद्र जाटव, जसवंत सिंह, मालती तिवारी आदि उपस्थित रहे।

श्यामपुर में संत शिरोमणि रविदास जयंती बापूग्राम में धूमधाम के साथ मनाई गई। संत रविदास मंदिर में मुख्य कार्यक्रम हुआ। इससे पहले पंचायत घर बापूग्राम से शोभायात्रा भी निकाली गई। इसमें सैकड़ों भक्त शामिल हुए। गुरु रविदास मंदिर समिति बापूग्राम द्वारा संत रविदास जयंती पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सभी भक्त पंचायतघर बापूग्राम में एकत्रित हुए। वहां से शोभायात्रा निकाली गई जो कि करीब तीन घंटे बाद हाईवे स्थित संत रविदास मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में भगवान शंकर-पार्वती, हनुुमान, काली माता की झांकियां सजाई गई थीं।

इस अवसर पर समिति अध्यक्ष अमरपाल, उपाध्यक्ष योगेश माल्यान, कोषाध्यक्ष विजेंद्र कुमार, पुजारी दलबीर सिंह, सुरेश कुमार, अमरनाथ, त्रिलोक सिंह, रमेश ठेकेदार, रजनीश आदि उपस्थित रहे। इसके अलावा लक्कड़घाट स्थित मंदिर में भी धूमधाम के साथ संत रविदास जयंती मनाई गई।

डोईवाला में नगर और ग्रामीण क्षेत्र डोईवाला में संत रविदास जी महाराज की 640 वीं जयती धूमधाम से मनाई गई। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना के कार्यक्रम आयोजित किए गए। नगर में संत रविदास मंदिर के अलावा धर्मूचक, बुल्लावाला और कुड़कावाल मंदिरों के लिए शेरगढ़ में कार्यक्रम हुए।

मंदिरों में भजन-कीर्तन के अलावा प्रवचन के कार्यक्रमों में वक्ताओं ने संत रविदास की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संत की शिक्षाओं और आदर्शों से ही समाज का सशक्तीकरण संभव है। विभिन्न कार्यक्रमों में सुरेंद्र खालसा, जीतेंद्र कुमार, सुनील बर्मन, राजकुमार राजू, राजकुमार प्रधान, सुंदरदास, वीरेंद्र कुुमार, देवीदास, सर्वेश चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें