फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: रानीपोखरी में आंवले के पेड़ों पर चली आरियां

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपोखरी चौक के पास स्थित एक बगीचे में आंवले के करीब आधा दर्जन पेड़ काट डाले गए। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची लेकिन आंवला के छूट प्रजाति में शामिल होने के कारण बैरंग लौट आई।
विज्ञापन

औषधीय गुणों से भरपूर आंवला पेड़ को छूट प्रजाति में शामिल होने से तस्कर और लोग बेखौफ इन पेड़ों पर आरियां चला रहे हैं। इन दिनों आंवले के पेड़ों में खूब फल लगे हुए हैं। छूट प्रजाति के कारण फलों से लदे पेड़ों पर आरियां चलाई जा रही हैं। रेंजर एनएल डोभाल ने कहा कि सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर गई थी। लेकिन आंवले के छूट प्रजाति में होने से कोई कार्रवाई नहीं कर पाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें