फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: थानो और बड़कोट में प्लाॅटिंग के लिए फलदार पेड़ों पर चल रही आरी

विज्ञापन
विज्ञापन
Iउद्यान और वन विभाग के बीच उलझा पेड़ों को काटने का मामला, नहीं हो रही कार्रवाई
विज्ञापन

I

Iदोनों विभाग एक-दूसरे पर डाल रहे जिम्मेदारीI



थानो और बड़कोट क्षेत्र में प्लॉटिंग के लिए फलदार पेड़ों पर आरी चलाई जा रही है। फलदार पेड़ों के कटान का मामला दो विभागों के बीच उलझकर रह गया है। वन विभाग ने काटे पेड़ों की लकड़ी तो जब्त कर ली, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। वन रेंज के अधिकारियों का कहना है कि फलदार पेड़ों को काटने की अनुमति उद्यान विभाग की ओर से दी जाती है। जिस पर कार्रवाई उद्यान विभाग को ही करनी चाहिए। वहीं, उद्यान विभाग के अधिकारी की मानें तो वह फलदार पेड़ों को काटने की अनुमति नहीं देते हैं।



पिछले कुछ समय से लगातार थानो और बड़कोट रेंज में कई स्थानों पर आम, कटहल, लीची सहित कई दूसरे फलदार पेड़ों को काटा गया है। सूचना मिलने पर बड़कोट और थानो वन रेंज के अधिकारियों ने काटे गए पेड़ों की डाटें जब्त की हैं। लेकिन पेड़ काटने वाले आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई है। बडकोट वन रेंज अंतर्गत घमंडपुर रोड पर लिष्ट्राबाद और थानो वन रेंज में भोगपुर घेल्ला में आम, कटहल आदि के पेड़ों को काटकर रखा गया है। जिसमें से कुछ लकड़ी वन रेंजों के अधिकारियों की ओर से जब्त की गई है।
विज्ञापन






Iआरोपियों की गिरफ्तारी को टीम गठितI



भोगपुर में चूना भट्टा के पास रखे गए फलदार पेड़ों की लकड़ियों को जब्त कर थानो वन रेंज की ओर से आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया है। रेंजर एनएल डोभाल ने कहा कि यह मामला सीधे उद्यान विभाग से जुड़ा है। उद्यान विभाग को मौके पर जाकर देखना चाहिए कि कितने पेड़ों को काटने की अनुमति दी गई और मौके पर कितने पेड़ काटे गए हैं।

I
I

I
I

Iफलदार पेड़ों को काटने की अनुमति उद्यान विभाग की ओर से दी जाती है। उनके क्षेत्र में बिना अनुमति फलदार पेड़ों को काटकर रखा गया था। काटे पेड़ों को जब्त किया है और जल्द कार्रवाई की जाएगी। - धीरज रावत, रेंजर बड़कोट
विज्ञापन

I

I
I

I
I

Iसिर्फ खराब फलदार पेड़ों को काटने की अनुमति दी जाती है। थानो और बड़कोट रेंज में फलदार पेड़ों को काटकर लकड़ियां रखी गई हैं। जिसमें वन विभाग कार्रवाई कर रहा है। उनकी तरफ से भी इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। - श्वेता चौहान, सहायक उद्यान अधिकारी डोईवालाI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें