फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: खो-खो और कबड्डी प्रतियोगिताओं में हुए रोचक मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
Iडोईवाला में ब्लाॅक स्तरीय खेल महाकुंभ में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

I

I
I

Iचार दिवसीय खेल महाकुंभ के पहले दिन खो-खो बालक वर्ग में ऋषिकेश प्रथमI

युवा कल्याण और प्रांतीय रक्षक दल की ओर से आयोजित ब्लाॅक स्तरीय खेल महाकुंभ में खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खो-खो से लेकर कबड्डी की टीमों के बीच रोचक मुकाबले खेले गए।



सोमवार को पब्लिक इंटर काॅलेज के खेल मैदान में मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख भगवान पोखरियाल ने खेल महाकुंभ का शुभारंभ किया। खिलाड़ियों से परिचय लेकर खेलों की प्रतियोगिताओं को शुरू कराते हुए कहा कि खेलों की ऐसी प्रतिस्पर्धाओं से खेल प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलता है। युवा कल्याण अधिकारी विनिता नौटियाल ने कहा कि चार दिवसीय खेल महाकुंभ के पहले दिन खो-खो अंडर 19 बालक वर्ग में ऋषिकेश प्रथम, श्यामपुर द्वितीय बालिका वर्ग में ऋषिकेश प्रथम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खो-खो अंडर 17 बालिका वर्ग में चक जोगीवाला प्रथम, ऋषिकेश द्वितीय, माजरी तृतीय रहा। वालीबाल बालक वर्ग अंडर 17 में चौहान स्पोर्ट्स एकेडमी प्रथम, डोईवाला ट्रेनिंज द्वितीय और दशमेश क्लब खैरी तृतीय स्थान पर रही। वालीबाल बालिका वर्ग अंडर 19 में चौहान स्पोर्ट्स एकेडमी प्रथम, जीआईसी डोईवाला द्वितीय और रायवाला तृतीय स्थान पर रही। कबड्डी बालिका वर्ग अंडर 19 में चौहान स्पोर्ट्स एकेडमी प्रथम, भानियावाला द्वितीय और छिद्दरवाला तृतीय स्थान पर रही। कबड्डी बालिका वर्ग अंडर 14 में दूधली प्रथम और श्यामपुर द्वितीय स्थान पर रही। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी उर्मिला बिष्ट, नरेश कुमार वर्मा, अश्वनी गुप्ता, आलोक जोशी, अवधेश सेमवाल, पूजा जोशी, जटे सिंह चौहान, नागेश राजपूत, राजीव कंडवाल, सुदेश सहगल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें