पूर्णानंद इंटर कॉलेज में पेटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते बच्चे।
- फोटो : RISHIKESH
भारत सरकार के उपक्रम हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (हुडको) और नगर पालिका मुनिकीरेती की ओर से पूर्णानंद इंटर कॉलेज में ईमानदारी एक जीवन शैली विषय पर कला एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें पालिका क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों ने भाग लिया।
बृहस्पतिवार को मुनिकीरेती स्थित पूर्णानंद इंटर कॉलेज में कला और निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। कला प्रतियोगिता में सत्यम यादव ने प्रथम, कशिश राठौर ने द्वितीय और सौरव रावत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में अनुकूल बघेल ने प्रथम, धुव चंद रमोला ने द्वितीय और साहिल दीकोला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। हुडको के क्षेत्रीय प्रमुख हरिमोहन भटनागर ने बताया कि हुडको क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से सतर्कता जागरुकता सप्ताह 28 अक्तूबर से शुरू हो चुका है, जो कि दो नवंबर तक मनाया जाएगा। इसमें केंद्रीय सतर्कता आयोग की ओर से ईमानदारी एक जीवन शैली थीम दी गई है। इसके अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों और संस्थानों में कला और निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जानी है। इस मौके पर ज्वाइंट जनरल मैनेजर आकाश त्यागी, संजय भार्गव, पूर्णानंद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संदीप मोहन, नगर पालिका मुनिकीरेती के अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट, पालिका कर्मचारी दीपक कुमार, रामकृष्ण पोखरियाल आदि उपस्थित रहे।