ऋषिकेश। भारत में हर साल श्रावणी पूर्णिमा रक्षाबंधन के पावन अवसर पर संस्कृत दिवस मनाया जाता है। इस बार नौ अगस्त को संस्कृत दिवस है। उत्तराखंड संस्कृत विद्यालय शिक्षक एवं कर्मचारी संगठन के प्रदेश महामंत्री डॉ. जनार्दन प्रसाद कैरवाण ने बताया कि इस वर्ष छह से 12 अगस्त तक संस्कृत सप्ताह पूरे देश में बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश में संस्कृत को द्वितीय राजभाषा का गौरव प्राप्त होने के कारण उत्तराखंड में विशेष रूप से संस्कृत सप्ताह मनाया जाता है। पहले केवल संस्कृत दिवस श्रावणी पूर्णिमा को मनाया जाता था, अब संस्कृत दिवस, संस्कृत सप्ताह और संस्कृत मास भी मनाया जाता है। संवाद