पहाड़ी से कार के ऊपर गिरा भारी पत्थर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश लक्ष्मण झूला-नीलकंठ मोटर मार्ग पर घट्टूघाड के पास सोमवार सुबह एक कार के ऊपर अचानक पहाड़ी से पत्थर गिर गया। तेज बारिश के चलते हुए हादसे में कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि कार में सवार यात्री सुरक्षित रहे।