फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना मुनिकीरेती क्षेत्र में पर्यटकों की सुरक्षा भगवान भरोसे

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। थाना मुनिकीरेती अंतर्गत गंगा घाटों और तटों पर पर्यटकों की सुरक्षा भगवान भरोसे है। नावघाट और आसपास घाटों पर महाकुंभ के दौरान पर्यटक सैकड़ों की तादाद में गंगा में स्नान कर रहे हैं। इस दौरान घाट पर सक्रिय गैंग पर्यटकों के सामान चुरा रहे हैं। पुलिस सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने से आए दिन गंगा घाटों पर चोरी की घटनाएं घटित हो रही हैं। लेकिन यहां मित्र पुलिस इन पर नकेल कसने के बजाय पर्यटकों की वित्तीय मदद कर इतिश्री कर रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी एक ऐसी ही चोरी की घटना का मामला सामने आया है। नावघाट पर स्नान कर रहे मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर निवासी रेखा बाई चौहान, राहुल भूरी बाई, आलोक गंगाबाई, जिगर चौहान के सभी दस्तावेज आधार कार्ड, एटीएम आदि घाट से चोरी हो गए। पर्यटकों ने इसकी सूचना थाना मुनिकीरेती पुलिस को दी। लेकिन मित्र पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बजाय उज्जैन तक पहुंचने के लिए उनकी वित्तीय मदद कर दी। थाना मुनिकीरेती प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने उनकी सात हजार रुपये की वित्तीय मदद की। इसके लिए पर्यटकों ने थाना प्रभारी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें