फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब होके हुनर मेहरारु चाही सुनर...., भोजपुरी गीत से मची धूम

सार

सुबह विधिविधान के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की गई। शाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई।शनिवार को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में वित्त एवं विधायी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर समिति अध्यक्ष शंभू पासवान, लाल बाबू ठेकेदार, सुनीता पासवान, सुरेश ठेकेदार, अनिल कुशवाह, राजेश्वर ठेकेदार, हरेंद्र यादव, विनोद राम, सोनू शाह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री विश्वकर्मा चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से चंद्रेश्वरनगर में 36 वां विश्वकर्मा पूजा महोत्सव आयोजित किया गया। सुबह विधिविधान के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की गई। शाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में वित्त एवं विधायी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अग्रवाल ने समिति के सभी पदाधिकारी और क्षेत्र वासियों को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में भोजपुरी गायक एवं अभिनेता प्रमोद प्रेमी यादव ने गणेश शिव भजन दर्शन देहिं शिव...., से कार्यक्रम में समा बांधा। उसके बाद उन्होंने सब होके हुनर मेहरारु चाही सुनर....,टैंपों में पंखा लगा दी यादव जी में पंखा लगा दी...., दावना महुआ रोपनी ऐ मैया....,बैठाल भैया पगली....., गीत समेत विभिन्न कई गीतों की प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं का जमकर मनोरंजन किया। कार्यक्रम में महुआ चैनल सुर संग्राम के उपविजेता चंदेश सिंह मुकुल ने एगो गायक, एगो नायक....,सहाई न जुदाई गीतों की श्रृंखलाबद्ध प्रस्तुति देकर श्रोताओं की जमकर तालियां बटोरी।
इस मौके पर समिति अध्यक्ष शंभू पासवान, लाल बाबू ठेकेदार, सुनीता पासवान, सुरेश ठेकेदार, अनिल कुशवाह, राजेश्वर ठेकेदार, हरेंद्र यादव, विनोद राम, सोनू शाह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें