जौलीग्रांट से हेलिकाॅप्टर का यह रहेगा हवाई रूट
जौलीग्रांट से बद्री-केदार की उड़ान कुल दो घंटे की होगी। जिसमें एक घंटा जाने और एक घंटा वापस आने का होगा। जिसमें हेलिकाॅप्टर जौलीग्रांट से उड़ान भरकर पहले बद्रीनाथ जाएगा। जिसमें एक घंटा लगेगा। वहां से दर्शन कराकर हेलिकाॅप्टर आधे घंटे में गुप्तकाशी लैंड करेगा। गुप्तकाशी से दूसरे छोटे चौपर से श्रद्धालुओं को केदारनाथ ले जाया जाएगा। फिर वापस गुप्तकाशी से श्रद्धालुओं को लेकर एमआई 17 आधा घंटे की उड़ान के बाद जौलीग्रांट में लैंड होगा। टिकट ऑनलाइन या संबंधित कंपनी से सीधे कराई जा सकती है।
रुद्राक्ष एविएशन एमआई 17 सीरीज के एडवांस हेलिकाॅप्टर से दोबारा 18 सितंबर से दो धामों की उड़ान शुरू करने जा रही है। इस बार हेलिकाॅप्टर 20 सीटर होगा। जिसमें पिछले हेलिकाॅप्टर के मुकाबले दो सीटें अधिक होंगी। किराया भी पिछली बार से कम रखा गया है। - राज शाह ऑपरेशन मैनेजर रुद्राक्ष एविएशन जौलीग्रांट