फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: रोशन राजभर को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

ऋषिकेश। खेल, शिक्षा, दौड़ समेत विभिन्न क्षेत्रों में 21 से अधिक मेडल प्राप्त करने वाले छात्र रोशन राजभर को आवास विकास स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के वाणिज्य संकाय के शिक्षक नरेंद्र खुराना ने सम्मानित किया। उन्होंने छात्र को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। शिक्षक नरेंद्र खुराना ने बताया कि गीतानगर निवासी रोशन राजभर पुत्र राधेश्याम राजभर पुष्पा बडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ढालवाला में कक्षा 12 में अध्ययनरत है। रोशन ने उत्तराखंड एमेच्योर किक बॉक्सिंग एसोसिएशन में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता, छठी उत्तर भारत कराटे चैंपियनशिप 2024 में भी प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। अंडर 19 वर्ग कराटे चैंपियनशिप में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल जीता है। ऐसे युवाओं से अन्य युवाओं को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें