फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: दिव्यांगों को दी ई-ट्राई साइकिल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन




ऋषिकेश। अमृतसर के एक होटल में काम करने वाले तीनधारा भरपूर देवप्रयाग निवासी 38 वर्षीय बेताल सिंह तड़ियाल और गीता नगर गली नंबर 6 निवासी तनिष्क चंद्रा को लायंस क्लब ने ई-ट्राई साइकिल दी है। बता दें कि 10 वर्ष पूर्व बेताल सिंह रेलवे लाइन पर गिर गए थे, जिससे उनके दोनों पैर काटने पड़े और वे विकलांग हो गए। वहीं, 29 वर्षीय तनिष्क चंद्रा के स्कूल में खेलते समय एक खिलाड़ी की हॉकी उनकी कमर पर लगने से उनकी रीढ़ की हड्डी टूट गई। इस कारण उनके पेट के नीचे का हिस्सा सुन्न हो गया। ऐसे में इसकी जानकारी जब अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी नीरज गोयल को मिली तो उन्होंने लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि के सचिव राजीव खुराना से संपर्क किया। उन्होंने प्रभाकर पांडे, दिवाकर पांडे, विपिन चौधरी, प्रिंस मनचंदा और नीरज गोयल की उपस्थिति में ई-ट्राई साइकिल प्रदान की। क्लब के अध्यक्ष राजेश अरोड़ा ने आश्वासन दिया कि यदि भविष्य में तनिष्क चंद्रा पढ़ाई जारी रखना चाहें, तो उनकी शिक्षा का पूरा खर्च क्लब की ओर से वहन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें