फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: डकैती का आरोपी त्रिवेणीघाट से गिरफ्तार

Thu, 02 Apr 2026 02:58 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
18.5 लाख की डकैती के आरोपी को महाराष्ट्र पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने त्रिवेणीघाट से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट ने बताया कि महाराष्ट्र के थाना अलीबाग, जिला रायगढ़ में रमेश लहारे निवासी पडसगांव बुधरु, थाना मानगांव, जिला रायगढ़ (महाराष्ट्र) के खिलाफ 18.50 लाख की डकैती की घटना दर्ज है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। एक अप्रैल को महाराष्ट्र पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम आरोपी की तलाश में कोतवाली ऋषिकेश पहुंची। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में तत्काल संयुक्त पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाश की गई।
विज्ञापन




मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने त्रिवेणी घाट क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। सूचना के आधार पर बताए गए हुलिए के अनुसार एक संदिग्ध व्यक्ति त्रिवेणी घाट स्थित शिव मूर्ति के पास घूमता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर वह व्यक्ति घबराकर जाने लगा, जिस पर तत्परता दिखाते हुए टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। महाराष्ट्र पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें