फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाश ने कारोबारी पर झोंका फायर

Sat, 09 Jan 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
ढालवाला में बिल्डिंग मैटेरियल सप्लाई करने वाले एक कारोबारी की हिम्मत के चलते लूट की घटना विफल हो गई। दो लाख रुपये से भरा बैग लूटकर भाग रहे बदमाश से कारोबारी भिड़ गए।
विज्ञापन


बदमाश ने तमंचे से उन पर फायर भी झोंका, जिसमें वह बाल बाल बचे। इसके बावजूद कारोबारी ने बदमाश का पीछा नहीं छोड़ा। खौफ के चलते बदमाश बैग और तमंचा छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ संबंधित धारा में केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। सनसनीखेज घटना बीते बृहस्पतिवार रात की है।

मुनिकीरेती थाना पुलिस के मुताबिक ढालवाला में पुराना आरटीओ के पास उमेद सिंह बगियाल पुत्र कलम सिंह निवासी छिद्दरवाला की देवभूमि स्टील नाम से ईंट, सरिया की दुकान है। बीती रात करीब साढ़े आठ बजे रोज की तरह उमेश दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी में थे।
विज्ञापन


दो लाख रुपयों से भरा बैग बाहर रखने के बाद वह दुकान के शटर में ताला लगा रहे थे। तभी पीछे से एक बदमाश आया और नोटों से भरा बैग उठाकर भागने लगा। अप्रत्याशित घटना से कारोबारी हक्के बक्के रह गए। लेकिन हिम्मत जुटाकर उन्होंने बदमाश का पीछा करना शुरू दिया। उन्हें पीछे आता देख बदमाश ने तमंचे से फायर झोंक दिया। लेकिन वह घबराए नहीं और बदमाश को दबोच लिया। छीना झपटी होने पर बदमाश तमंचा और बैग छोड़कर भाग निकला।

थाना प्रभारी निरीक्षक चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास सघन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन बदमाश हत्थे नहीं चढ़ा। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ लूट का प्रयास, जानलेवा हमला और शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें