फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज ने चारधाम की यात्रा से बसों का संचालन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज ने चारधाम यात्रा के लिए संचालित होने वाली अतिरिक्त बसों का संचालन रोक दिया है। अब धामों के रूटों पर समय के अनुसार ही बसों का संचालन होगा। धामों के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन न होने से तीर्थयात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दो मई से चारधाम यात्रा शुरू होने के एक सप्ताह बाद 10 मई से रोडवेज मुख्यालय ने अलग-अलग डिपो से 82 बसें मंगाई थी। इन बसों को जरूरत के हिसाब से एक धाम, दो धाम और चारधाम भेजा जा रहा था। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर रोडवेज की 30 बसों का संचालन प्रतिदिन अलग धामों के लिए किया गया। इन बसों के संचालन के लिए ऋषिकेेश डिपो के एजीएम को नोडल अधिकारी बनाया गया था।
चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों की संख्या कम होने पर रोडवेज प्रशासन ने यात्रा के लिए डिपो से आई बसों को वापस लौटा दिया है। अब गिनी चुनी बसें ही यहां खड़ी हैं। शुक्रवार को रोडवेज बदरीनाथ और सोनप्रयाग तक पुराने टाइम टेबल के आधार पर बसें भेजी गईं। इन बसों में दो बसें सोनप्रयाग और एक बस बदरीनाथ भेजी गई। रोडवेज की अतिरिक्त बसों का चारधाम यात्रा पर संचालन बंद होने से केदारनाथ और बदरीनाथ जाने वाले तीर्थयात्री परेशान रहे। वह टिकट लेने के लिए सुबह रोडवेज के काउंटर पर लाइन लगाकर खड़े हुए, उन्हें बताया गया कि रोडवेज मुख्यालय ने चारधाम यात्रा मार्ग पर संचालित होने वाली बसों का संचालन रोकने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

लखनऊ से आए हर्षित शुक्ला ने बताया कि वह छह साथियों के साथ केदारनाथ की यात्रा करने के लिए आए थे। जब रोडवेज बस के काउंटर पर पहुंचे तो वहां से बस का संचालन बंद होने की जानकारी दी गई। वहीं राजस्थान के अजमेर जिले से आए धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि वह अपने आठ परिजनों के साथ ट्रेन से ऋषिकेश पहुंचे। आईएसबीटी स्थित रोडवेज के काउंटर से बस के बारे में जानकारी चाही तो संचालन बंद होना बताया गया।
यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या कम होने पर रोडवेज मुख्यालय की ओर से चारधाम यात्रा मार्ग संचालित होने वाली बसों का संचालन रोकने के आदेश दिए हैं। पुराने टाइम के अनुसार ही बदरीनाथ और सोनप्रयाग के लिए बसों का संचालन हो रहा है। मुख्यालय से जैसे आदेश आएंगे उनका पालन किया जाएगा।
विज्ञापन

- ललित भट्ट, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी, रोडवेज डिपो ऋषिकेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें