फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश: रोडवेज को चार नई अनुबंधित सीएनजी बसें मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज डिपो को चार अनुबंधित सीएनजी बसें मिल गई हैं। ट्रायल के बाद इन्हें ऋषिकेश दिल्ली मार्ग पर संचालित किया जाएगा। अभी ट्रायल के तौर पर इन बसों का संचालन देहरादून रूट पर किया जा रहा है।
विज्ञापन

करीब छह माह से डिपो को सीएनजी बसें मिलने की कवायद चल रही थी। डिपो प्रशासन की ओर से 15 सीएनजी बसें उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रोडवेज मुख्यालय को भेजा गया था। मंगलवार को डिपो को तीन बसें मिल गई। एक बस बुधवार को मिली। चार सीएनजी बसों के मिलने के बाद रोडवेज बसों की संख्या 79 हो गई है। डिपो में पहले रोडवेज की 60 बसें और 15 अनुबंधित बसों का संचालन हो रहा था।

ऋषिकेश डिपो को चार सीएनजी अनुबंधित बसें उपलब्ध करा दी गई हैं। इन बसों को दिल्ली रूट पर संचालित किया जाएगा। दिल्ली रूट पर चलने वाली अन्य बसों को लोकल रूटों पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दीपक जैन, जीएम (संचालन), रोडवेज मुख्यालय देहरादून
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें