- मंडलीय महाप्रबंधक के साथ कर्मचारियों की हुई वार्ता
ऋषिकेश। रोडवेज कर्मचारियों की ओर से देहरादून में मंडलीय मंडलीय महाप्रबंधक (संचालन) सुरेश चौहान के साथ बैठक हुई थी। बैठक में यह सहमति बनी की डिपो के स्थायी और अन्य कर्मचारियों को एक माह का वेतन 31 अगस्त को दिया जाएगा। संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधि आकाश गुप्ता ने बताया कि मंडलीय मंडलीय महाप्रबंधक (संचालन) के कार्यालय में आयोजित बैठक में यह सहमति बनी कि रक्षाबंधन और जन्माष्टमी के त्योहार को देखते हुए रोडवेज कर्मचारियों को 31 अगस्त को जून माह का वेतन दिया जाएगा। जुलाई माह के वेतन को जारी करने की प्रक्रिया की जा रही है। डिपो के प्रतिनिधियों से अपील की गई कि वह रोडवेज के हित में काम करें। डिपो में किए जा रहे धरना प्रदर्शन को खत्म कर बसों के संचालन पर ध्यान दिया जाए। बैठक में दुर्गेश दुबे, सोरण सिंह, आकाश गुप्ता, मुकेश नैथानी, दिनेश सती, एकम गिल, नमन शर्मा, अतुल पोखरियाल आदि उपस्थित रहे।