फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: सुबह से पैक होकर गई रोडवेज बसें, शाम को पसरा रहा सन्नाटा

Sat, 07 Nov 2026 06:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
- दिल्ली मुरादाबाद रूट पर भरकर गई रोडवेज बसें,
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। दिवाली के त्योहार पर घर जाने वाले लोगाें की भीड़ लगी रही। दोपहर बाद डिपो में गिने चुने यात्री ही दिखे। वहीं दिल्ली जाने वाली बीएस-04 बसें मोहननगर तक ही गईं। जबकि सीएनजी बसें दिल्ली तक पहुंची।
दिवाली के त्योहार में पिछले तीन दिनों से रोडवेज बस अड्डे में यात्रियों की खूब भीड़ लग रही है। वहीं छोटी दिवाली पर सुबह ही लोगों की भीड़ रोडवेज बसों से रवाना हो गई थी। सुबह-सुबह यात्रियों की भीड़ आने पर रोडवेज प्रशासन की ओर से दिल्ली, देहरादून और हरिद्वार तक भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली रूट पर दोपहर से पहले सीएनजी बसें भरकर गईं। वहीं पर्वतीय रूटों पर भी यात्री अन्य दिनाें की तरह जाते रहे। दोपहर बाद देहरादून रूट पर संचालित होने वाली बसें यात्रियों का इंतजार करती रही। वहीं रोडवेज मुख्यालय की ओर से दिवाली के त्योहार को लेकर प्रोत्साहन योजना चलाने से रोडवेज बसों के संचालन के लिए पर्याप्त मात्रा में चालक परिचालक ड्यूटी पर तैनात रहे। हालांकि दोपहर बाद डिपो में सन्नाटा पसरा रहा। ऋषिकेश डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी नवीन तिवारी ने बताया कि रोडवेज की ओर से दिवाली के त्योहार को देखते हुए पर्याप्त इंतजाम किए गए थे। त्योहार पर घर जाने वाले लोगों की सुबह ज्यादा भीड़ थी। दोपहर बाद भीड़ एकदम कम हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें