फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: रोडवेज बस कंडक्टर ने यात्री का मोबाइल लौटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। दिल्ली से ऋषिकेश के लिए रोडवेज बस में बैठी यात्री का मोबाइल फाेन बस में छूट गया। परिचालक ने बस में मिले मोबाइल को सुरक्षित यात्री तक पहुंचाया।
विज्ञापन

रोडवेज के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी अबरार अहमद ने बताया कि तीन यात्री दिल्ली कश्मीरी गेट रोडवेज की बस में बैठे थे। इस दौरान अचानक बस से उतरकर दिल्ली कश्मीरी गेट से प्राइवेट बस में ऋषिकेश के लिए सवार हो गए। इस दौरान एक यात्री का मोबाइल बस में छूट गया। करीब एक घंटे के बाद यात्री ने उक्त मोबाइल नंबर पर फाेन किया। उक्त मोबाइल को अपना बताया। तब तक रोडवेज बस दिल्ली से मोदीनगर तक आ गई थी, परिचालक ने यात्री से कहा कि मोबाइल ऋषिकेश रोडवेज डिपो से ले जाना। उसके बाद उक्त यात्री ने रोडवेज कार्यालय में आकर फोन लिया। उन्होंने बताया कि परिचालक को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें