फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिपुरकलां में छह लाख से होगा आंतरिक सड़कों के निर्माण

विज्ञापन
हरिपुरकलां में लोगों को संबोधित करते विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। हरिपुरकलां जनता मिलन कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने ग्रामसभा में आंतरिक सड़कों के निर्माण के लिए विधायक निधि से छह लाख रुपये देने की घोषणा की। कहा कि हरिपुरकलां से मंदिर तक भी सड़क निर्माण का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र का विकास उनका संकल्प है। गांवों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की उनकी पूरी कोशिश रहती है। विकास के लिए शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य, बिजली, पानी की व्यवस्था जरूरी है। इसके लिए वे हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। उनका एकमात्र लक्ष्य आम लोगों की सेवा करना और सभी तरह की सरकारी योजनाओं के साथ ही जन कल्याणकारी गतिधियों का लाभ हर वर्ग के लोगों तक पहुंचाना है। इस मौके पर हरिपुरकलां के पूर्व प्रधान सत्येंद्र धमांदा, जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय शर्मा, क्षेत्र पंचायत सदस्य पंकजपाल, शिवानी भट्ट, सर्वेश गौड़, विशाल भट्ट, अंकित बहुखंडी, विनोद भट्ट, जीवन जोशी आदि शामिल थे।
विस अध्यक्ष ने बांटे दो लाख की सहायता राशि के चेक
ऋषिकेश। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कैंप कार्यालय में मुख्यमंत्री राहत कोष से दस लाभार्थियों को दो लाख रुपये के सहायता राशि के चेक वितरित किए। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम के तहत विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि समाज के उपेक्षित, वंचित एवं शारीरिक रूप से अक्षम और चिकित्सालयों में उपचाराधीन रोगियों के लिए मुख्यमंत्री कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता विधायकों के माध्यम से उत्तराखंड के प्रत्येक क्षेत्र में गरीबों और असहाय लोगों तक पहुंच रही है। इस मौके पर नायब तहसीलदार विजयपाल, ग्राम प्रधान राजेश व्यास, रविंद्र रमोला, सोबन कैंतुरा, सीमा रानी, लव कंबोज, शैलेंद्र रांगड, गोपाल सिंह रावत, गणेश रावत, रवि शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें