फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: आईडीपीएल गोल चक्कर से एम्स-मार्ग बदहाल

Thu, 24 Sep 2026 05:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। आईडीपीएल गोल चक्कर से वीरभद्र मंदिर मार्ग तिराहे होते हुए सीमा डेंटल कॉलेज और एम्स की ओर जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। यह मार्ग जगह-जगह से बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर खड्ढों में तब्दील हो चुका है जिससे आए दिन राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की इस दुर्दशा की शुरुआत एम्स गेट नंबर दो और बैराज तिराहे से ही हो जाती है। गड्ढे और बदहाल सड़क के कारण इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही होने के कारण पूरे मार्ग पर अक्सर लंबा जाम लग रहा है। स्थानीय नागरिकों और राहगीरों का कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। इसके बावजूद लोक निर्माण विभाग और संबंधित अधिकारी इस ओर आंखें मूंदे बैठे हैं। लोनिवि अधिकारियों की ओर से इस मार्ग की उपेक्षा के चलते मरीजों और उनके तीमारदारों परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें